फोटो- 2 प्रभातफेरी में शामिल बच्चेकुडू (लोहरदगा). पल्स-पोलियो प्रतिरक्षण को लेकर शनिवार को प्रखंड के दो विद्यालयों राजकीय बुनियादी विद्यालय कुडू, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय टाकू के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली. कन्या मध्य विद्यालय टाकू से प्रधानाध्यापक योगेंद्र नारायण यादव एवं बुनियादी विद्यालय कुडू में प्रधानाध्यापक बच्चन लाल यादव के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गयी. विद्यालय से प्रभात फेरी प्रारंभ होकर धोबी टोला, जामुन टोला, मसजिद चौक, बाइपास रोड, इंदिरा गांधी चौक, न्यू बस स्टैंड ब्लॉक मोड़ होते हुए विद्यालय पहुंच समाप्त हो गयी. प्रभात फेरी में शामिल बच्चे दो बूंद की शक्ति से पोलियो मिटे धरती से समेत अन्य नारे लगा रहे थे. मौके पर शिक्षक सरयू बैठा, धर्मदेव प्रसाद, रामअवतार सिंह, मंजू कुमारी, लालमनी सिन्हा, मोहन अंसारी समेत अन्य शामिल थे.
BREAKING NEWS
:6:::: पल्स पोलियो अभियान को ले प्रभात फेरी निकाली
फोटो- 2 प्रभातफेरी में शामिल बच्चेकुडू (लोहरदगा). पल्स-पोलियो प्रतिरक्षण को लेकर शनिवार को प्रखंड के दो विद्यालयों राजकीय बुनियादी विद्यालय कुडू, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय टाकू के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली. कन्या मध्य विद्यालय टाकू से प्रधानाध्यापक योगेंद्र नारायण यादव एवं बुनियादी विद्यालय कुडू में प्रधानाध्यापक बच्चन लाल यादव के नेतृत्व में प्रभात फेरी […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement