36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सहायक उत्पाद आयुक्त के खिलाफ केस दर्ज

सरकार के आदेश पर दर्ज हुआ केस रांची: निगरानी थाना में शुक्रवार को जमशेदपुर में पूर्व में प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद के रूप में पदस्थापित रहे लाल बिहारी मंडल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है. निगरानी थानेदार बीबी तिर्की के अनुसार लाल बिहारी मंडल […]

सरकार के आदेश पर दर्ज हुआ केस रांची: निगरानी थाना में शुक्रवार को जमशेदपुर में पूर्व में प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद के रूप में पदस्थापित रहे लाल बिहारी मंडल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है. निगरानी थानेदार बीबी तिर्की के अनुसार लाल बिहारी मंडल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने संबंधित जांच रिपोर्ट तैयार कर सरकार के पास भेजी गयी है. जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार से मामले आगे की कार्रवाई के लिए प्राथमिकी की अनुमति मांगी गयी थी. जांच के दौरान पाया गया था कि लाल बिहारी मंडल ने अपने कार्यकाल के दौरान वैद्य स्त्रोत के करीब 1088132 रुपये अर्जित किये गये. लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान व्यय करीब 1715181 रुपये व्यय किया. इस तरह से लाल बिहारी मंडल से आय से अधिक व्यय किया. अधिक व्यय को निगरानी ने लाल बिहारी मंडल की अवैध संपत्ति माना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें