24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

तीन विधायक बने वन्य जीव बोर्ड के सदस्य

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधायक मेनका सरदार, ताला मरांडी और राज सिन्हा को वन्य जीव बोर्ड का सदस्य बनाया है. बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं. हर तीन साल पर इसका गठन होता है. बोर्ड में करीब दो दर्जन सदस्य होते हैं. इसमें तीन जन प्रतिनिधि होते हैं. बोर्ड के सदस्य सचिव पीसीसीएफ […]

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधायक मेनका सरदार, ताला मरांडी और राज सिन्हा को वन्य जीव बोर्ड का सदस्य बनाया है. बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं. हर तीन साल पर इसका गठन होता है. बोर्ड में करीब दो दर्जन सदस्य होते हैं. इसमें तीन जन प्रतिनिधि होते हैं. बोर्ड के सदस्य सचिव पीसीसीएफ (वन्य प्राणी) होते हैं. अभी इस पद पर बीसी निगम पदस्थापित हैं. बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि झारखंड में वन्य जीव बोर्ड के कार्यों को त्वरित गति देने व राज्य में वन जीव संरक्षण की दिशा में यह सार्थक कदम है. इस राज्य में वन संपदा की कमी नहीं है. इस कारण राज्य वन जीव को सुदृढ़ करने की जरूरत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें