Advertisement
पांच लाख किसानों को जोड़ेगा किसान मोरचा
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को किसान मोरचा, पर्यटन प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ और वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें भाजपा की ओर से राज्य में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को सफल बनाने एवं समाज के हर तबके को […]
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक
रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को किसान मोरचा, पर्यटन प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ और वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें भाजपा की ओर से राज्य में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को सफल बनाने एवं समाज के हर तबके को पार्टी से जोड़ने पर विचार विमर्श किया गया.
संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह ने हर प्रकोष्ठ के लिए लक्ष्य तय करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी मोरचा एवं प्रकोष्ठ संबंधित क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का प्रयास करें. बैठक में किसान मोरचा की ओर से पांच लाख, शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से एक लाख और पर्यटन व वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की ओर से 25-25 हजार लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया.
पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विजय पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पारसनाथ, दुमका के मलूटी एवं मसानजोड़ के विकास पर ध्यान देना चाहिए. बैठक में ओम प्रकाश सिंह, प्रेम वर्मा, मुकेश सिन्हा, सतीश कुमार, बलदेव शास्त्री, विजयनाथ झा, सपत भगत, महेश शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे.
सदस्यता अभियान की समीक्षा 11 को
रांची : प्रदेश भाजपा की ओर से राज्य में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा 11 फरवरी को होगी. इसको लेकर प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक बुलायी गयी है. बैठक में राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के पदाधिकारी अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, सदस्यता प्रभारी हिस्सा लेंगे. प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने बताया कि पार्टी की ओर से विधानसभा में चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को भी बुलाया गया है.
किसान मोरचा कार्यसमिति की बैठक 28 को
रांची : भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 28 फरवरी को होगी. यह निर्णय रविवार को प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया. मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ओम सिंह ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया.
इस अवसर पर तरुण गुप्ता, दीप नारायण सिंह, अमृतेश चौहान, अनुरंजन अशोक, टुन्नू उपाध्याय, मनोज यादव, संजय पोद्दार, चंद्रभूषण प्रसाद, रामदेव महतो, अशोक शर्मा, बिहारी लाल ठाकुर, विपिन झा, मुकेश कश्यप समेत कई लोग उपस्थित थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement