रांची : विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय परिसर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी भावेशानंद मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. स्वामी भावेशानंद ने कहा कि अपने आप पर विश्वास करो, ईश्वर पर विश्वास करो, उन्नति का यही एक मात्र मार्ग है. युवाओं के कंधों पर राष्ट्र निर्माण का दायित्व है. सत्य निष्ठा व ईमानदारी से अपना कार्य करें, सफलता जरूर मिलेगी. विकास भारती बिशुनपुर के सचिव अशोक भगत ने विकास भारती द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी. श्री भगत ने कहा कि विकास भारती की स्थापना 14 जनवरी 1983 को हुई थी. स्थापना दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन इसी दिन से शुरू हो जाता है. इस मौके पर संयुक्त सचिव कमलाकांत पांडेय, शुभा पांडेय, अमरनाथ, रंजना चौधरी,बसंत कुमार ओहदार, राजेश कुमार मिश्रा, बंधन हेंब्रम आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
युवाओं के कंधे पर है राष्ट्र निर्माण का दायित्व: स्वामी भावेशानंद
रांची : विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय परिसर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी भावेशानंद मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. स्वामी भावेशानंद ने कहा कि अपने आप पर विश्वास करो, ईश्वर पर विश्वास करो, उन्नति का […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement