35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झांसी में प्रदर्शन का जौहर दिखायेंगे झारखंड के खिलाड़ी

राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चयन प्रतियोगिता 30 कोखेल संवाददाता, रांचीरांची : भारतीय एथलेटिक्स संघ की ओर से 18 जनवरी 2015 को झांसी (यूपी) में 49वें राष्ट्रीय क्र ॉस कंट्री का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर झारखंड के धावकों के भाग लेने को लेकर 30 दिसंबर को राज्य स्तरीय क्र ॉस कंट्री चयन प्रतियोगिता […]

राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चयन प्रतियोगिता 30 कोखेल संवाददाता, रांचीरांची : भारतीय एथलेटिक्स संघ की ओर से 18 जनवरी 2015 को झांसी (यूपी) में 49वें राष्ट्रीय क्र ॉस कंट्री का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर झारखंड के धावकों के भाग लेने को लेकर 30 दिसंबर को राज्य स्तरीय क्र ॉस कंट्री चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. यह चयन खेल गांव के मुख्य एथलेटिक्स स्टेडियम में किया जायेगा. इसमें चयनित खिलाडि़यों की सूची तीन जनवरी तक भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन को भेज दी जायेगी. चयनित खिलाडी झांसी में आयोजित राष्ट्रीय क्र ॉस कंट्री में भाग लेंगे. इस संबंध में झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव बुधवा उरांव ने राज्य के सभी जिलों के सचिव और अध्यक्ष को पत्र लिख कर सूचना दे दी है. बुधवा उरांव ने सभी जिलों से आग्रह किया है कि इस चयन में ज्यादा से ज्यादा अपने खिलाडि़यों की उपस्थिति दर्ज कराएं. यह चयन पुरु ष 12 किमी, बालक 20 वर्ष 8 किमी, 18 वर्ष 6 किमी, 16 वर्ष 2 किमी, महिला 8 किमी, बालिका 20 वर्ष 6 किमी, 19 वर्ष 4 किमी, 16 वर्ष 2 किमी का होगा. भाग लेनेवाले धावकों को 29 को खेल गांव में सचिव के पास रिपोर्ट करने को कहा गया है. 30 को प्रात: आठ बजे तक आखिरी समय रिपोर्ट करने का है. सभी को आयु प्रमाण पत्र व फोटो साथ लाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें