35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

एयर इंडिया सहित कई विमान लेट

रांची : दिल्ली में कुहासा के कारण एयर इंडिया सहित कई विमान बुधवार को लेट से रांची पहुंचे. दिल्ली-रांची एयर इंडिया का विमान डेढ़ घंटे, इंडिगो का दिल्ली-रांची एक घंटे, गो एयरवेज का दिल्ली-रांची एक घंटे, मुंबई-पटना-रांची गो एयरवेज एक घंटा व दिल्ली-रांची जेट एयरवेज तीस मिनट विलंब से रांची में लैंड किये. इसके कारण […]

रांची : दिल्ली में कुहासा के कारण एयर इंडिया सहित कई विमान बुधवार को लेट से रांची पहुंचे. दिल्ली-रांची एयर इंडिया का विमान डेढ़ घंटे, इंडिगो का दिल्ली-रांची एक घंटे, गो एयरवेज का दिल्ली-रांची एक घंटे, मुंबई-पटना-रांची गो एयरवेज एक घंटा व दिल्ली-रांची जेट एयरवेज तीस मिनट विलंब से रांची में लैंड किये. इसके कारण रांची से उड़नेवाले विमान भी विलंब से उड़े. गरीब रथ एक्सप्रेस बारह घंटे विलंब से आयी रांची. दिल्ली में कुहरे के कारण दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस बुधवार को बारह घंटे लेट से रात में रांची पहुंची. वहीं स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस बारह घंटे लेट से चल रही थी. यह ट्रेन गुरुवार की सुबह में रांची पहुंचेगी. वहीं जम्मूतवी एक्सप्रेस साढ़े ग्यारह घंटे लेट से रांची आयी. पटना-हटिया सुपर एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट से रांची पहुंचीं. जिस कारण यात्री परेशान रहे. वहीं रांची से खुलनेवाली एलटीटीइ एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से मुंबई के लिए खुली.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें