27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा झारखंड में स्थिर सरकार बनायेगी : जयंत सिन्हा

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने विश्वास जताया कि भाजपा झारखंड में स्थिर सरकार देगी. इस बात से इनकार किया कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं. जब उनसे सवाल किया गया था कि क्या वह या उनके पिता झारखंड का मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री कौन […]

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने विश्वास जताया कि भाजपा झारखंड में स्थिर सरकार देगी. इस बात से इनकार किया कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं. जब उनसे सवाल किया गया था कि क्या वह या उनके पिता झारखंड का मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड करेगा. सिन्हा ने कहा कि चुनावी नतीजे इस बात का संकेत हैं कि जनता बहुत संतुष्ट और खुश है. उसका हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्वास है. राज्य को एक ऐसे सक्षम और ईमानदार नेतृत्व की जरूरत है जो उसे विकास की राह पर ले जाये. जनता समाज के बंटवारे में यकीन नहीं करती, वह विकास चाहती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें