24 घंटे का अखंड हरिनाम कीर्तन शुरू

Updated:
विज्ञापन

खलारी बाजारटांड़ शिवमंदिर का स्थापना दिवस आज

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

बाजारटांड़ शिवमंदिर के सात फरवरी को छठे स्थापना दिवस को लेकर मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ. अखंड हरिनाम कीर्तन शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:20 बजे से शुरू हुआ जो सात फरवरी शनिवार की प्रातः 11:20 में संपन्न होगा. हरिनाम कीर्तन शुरू करने से पूर्व शिवमंदिर में पुजारी अशोक मिश्रा विधिवत पूजन कराकर आरती करायी. यजमान के रूप में रंजीत सिंह ने अनुष्ठान किये. शिव भक्तों ने जय शिव शंकर, जय श्रीराम के जयकारे लगाये. जहां महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर अखंड कीर्तन में भाग लिया. शिव मंदिर कमेटी ने बताया कि अखंड हरिनाम हरी कीर्तन के लिए नावाडीह और बिजुपाड़ा से महिला व पुरुषों की टीम आयी है. अखंड कीर्तन (अष्टयाम) में सिद्धनाथ सिंह, दीनानाथ सिंह, रामनाथ सिंह, रवि शर्मा, रंजीत सिंह, अवध सिंह, सत्यदेव वर्मा, ओम प्रकाश सिंह, पवन गुप्ता, भोला सिंह, अनिल गुप्ता, शिया राम सिंह, दिनेश सिंह, अभिलाष राय, देवेन्द्र गुप्ता, अवधेश सिंह, रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, उदय सिंह, सुनील सिंह, राजीव गुप्ता, अशोक मिश्रा सहित दर्जनों लोगों ने सहयोग किया. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि सात फरवरी को दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा. उन्होंने खलारी सहित आसपास के सभी भक्तों से भंडारा में शामिल होने की अपील की है.

खलारी बाजारटांड़ शिवमंदिर का स्थापना दिवस आज

06 खलारी 06:- खलारी बाजारटांड़ शिव मंदिर में अखंड हरिनाम कीर्तन करते श्रद्धालु.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola