35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कुहासे के कारण विलंब से आया विमान

– दिल्ली से भाजपा अध्यक्ष अमित साह का चार्टर विमान नहीं उड़ारांची . दिल्ली में कुहासे के कारण मंगलवार को एयर इंडिया व गो एयरवेज का विमान विलंब से रांची पहुंचा. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को झारखंड दौरा रद्द करना पड़ा. श्री शाह को चार्टर विमान से दिल्ली से आना था. कुहासा होने के कारण […]

– दिल्ली से भाजपा अध्यक्ष अमित साह का चार्टर विमान नहीं उड़ारांची . दिल्ली में कुहासे के कारण मंगलवार को एयर इंडिया व गो एयरवेज का विमान विलंब से रांची पहुंचा. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को झारखंड दौरा रद्द करना पड़ा. श्री शाह को चार्टर विमान से दिल्ली से आना था. कुहासा होने के कारण विमान दिल्ली से नहीं उड़ा. एयर इंडिया का विमान आइसी 809 (मुंबई-दिल्ली-रांची) के रांची पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 11.45 बजे है. लेकिन दिल्ली में कुहासा होने के कारण विमान मुंबई से उड़ान भरने के बाद लखनऊ में लैंड किया. दोपहर बाद मौसम ठीक होने के बाद विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा और रांची दोपहर 2.50 बजे पहुंचा. वहीं गो एयरवेज का विमान जी 8-385 (दिल्ली-पटना-रांची) आधा घंटा विलंब से रांची पहुंचा. विमान का रांची पहुंचने का समय दोपहर 3.05 बजे है, जबकि विमान दोपहर 3.30 बजे रांची पहुंचा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें