ePaper

रांची : टाटीसिलवे की एक फैक्ट्री में एल्यूमिनियम ब्लॉक गिरने से दो मजदूर की मौत, विरोध में कंपनी गेट जाम

Updated at : 07 Jul 2023 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
रांची : टाटीसिलवे की एक फैक्ट्री में एल्यूमिनियम ब्लॉक गिरने से दो मजदूर की मौत, विरोध में कंपनी गेट जाम

रांची के टाटीसिलवे स्थित एक हाइड्रो कार्बन इंड्रस्टीज में काम कर रहे दो मजदूर पर एल्यूमिनियम का ब्लॉक गिरने से दोनों की मौत हो गयी. जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण कंपनी के मुख्य गेट को घेर लिया. इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी कंपनी में पहुंचे.

विज्ञापन

नामकुम (रांची), राजेश वर्मा : रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत महिलौंग स्थित एक हाइड्रो कार्बन इंड्रस्टीज (केमिकल एवं एल्यूमिनियम वायर फैक्ट्री ) में कम कर रहे दो मजदूरों की एल्यूमिनियम ब्लॉक से दबकर मौत हो गई है. मृतकों में सुरेश महतो (28 वर्ष) पिता रंगी महतो, महिलौंग पेट्रोल पंप एवं संतोष सिंह (38 वर्ष) पिता मोहन सिंह, सिद्धा टोली शामिल हैं. संतोष छह साल से फीटर एवं सुरेश डेढ़ माह से सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे. पुलिस एवं परिजनों को काफी देर बाद प्रबंधन ने सूचना दी. सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं विरोध जताते हुए मुख्य गेट को बंद कर दिया गया.

एल्यूमिनियम ब्लॉक गिरने से दो मजदूर की मौत

जानकारी के अनुसार, सुरेश एवं संतोष फैक्ट्री के खराब बोरिंग का मरम्मत कर रहे थे. बोरिंग के पास लापरवाही से एल्यूमिनियम ब्लॉक रखा था. जिसका एक का वजन साढ़े सात क्विंटल के करीब है. बोरिंग मरम्मती के दौरान बगल में रखे एल्यूमिनियम ब्लॉक का 10 ब्लॉक दोनों के ऊपर गिर गया जिससे दबकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. प्रबंधन ने घटना की जानकारी मृतक के परिजन एवं पुलिस को दी.

परिजन 50 लाख एवं प्रबंधन 10 लाख एवं हर माह वेतन देने पर अड़े

घटना के बाद पहुंचे ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि दोनों मृतकों को 50 – 50 लाख देने को कहा. वहीं, प्रबंधन 10- 10 लाख तत्काल एवं दोनों के आश्रितों को उनके 60 साल तक वेतन देने की बात कही.

Also Read: झारखंड : सिमडेगा के कोलेबिरा में लोन दिलाने के नाम पर 11 हजार रुपये की ठगी, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग

कई जनप्रतिनिधि पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही महिलौंग मुखिया कृष्णा तिर्की, आरा मुखिया नीता कच्छप, भाजपा नेता आरती कुजूर, राजाराम महतो, पूर्व जिप सदस्य फुलकुमारी देवी, विधायक के आप्त सचिव दिनेश चंद्र प्रमाणिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे एवं प्रबंधन से मिलें.

मृतक सुरेश की दो बेटी एवं संतोष का एक बेटी और एक बेटा है

मृतक सुरेश महतो की एक छह एवं एक साल की दो बेटी है. पिता विकलांग हैं एवं पत्नी गृहणी है. वहीं, संतोष सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे. उनकी 11 साल का बेटा एवं एक साल की बेटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola