35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गुसी शांति पुरस्कार के लिए अच्युत सामंत चयनित

लाइफ रिपोर्टर @ रांचीओडि़शा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित केआइएसएस (कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज) के संस्थापक डॉ अच्युत सामंतको गुसी फाउंडेशन एशिया समिति द्वारा वर्ष 2014 के लिए गुसी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार उनकी व्यक्तिगत अवधारणा- शिक्षा और मानवता की सेवा के माध्यम से ही गरीबी उन्मूलन संभव है के […]

लाइफ रिपोर्टर @ रांचीओडि़शा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित केआइएसएस (कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज) के संस्थापक डॉ अच्युत सामंतको गुसी फाउंडेशन एशिया समिति द्वारा वर्ष 2014 के लिए गुसी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार उनकी व्यक्तिगत अवधारणा- शिक्षा और मानवता की सेवा के माध्यम से ही गरीबी उन्मूलन संभव है के लिए दिया गया. गुसी शांति पुरस्कार फाउंडेशन चैरिटेबल संगठन है. इसकी स्थापना मनीला, फिलिपिंस में की गयी है. यह संस्था प्रतिवर्ष नवंबर के चौथे बुधवार को विश्व से आमंत्रित लगभग 25 सौ बुद्घिजीवियों उपस्थिति में सम्मान प्रदान करती है. इस वर्ष यह पुरस्कार मनीला में 26 नवंबर 2014 को प्रदान किया जायेगा. डॉ सामंत इस पुरस्कार को पानेवाले भारत के तीसरे और ओडि़शा के पहले शिक्षाविद होंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें