घरौंडा, हरियाणा’गूगल ब्वॉय’ के नाम से मशहूर कौटिल्य के घरौंडा स्थित घर में चोरों ने कई कीमती सामानों पर हाथ साफ कर लिया. इतना ही नहीं चोरों ने कौटिल्य द्वारा जीते गये पुरस्कारों को भी नहीं छोड़ा. घटना के वक्त कौटिल्य परिवार सहित मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट विथ कपिल’ की शूटिंग के लिए मंुबई गया हुआ था.कौटिल्य के दादा पंडित जयकिशन शर्मा ने पुलिस को बताया कि जब वो परिवार सहित तीन दिनों के लिए मंुबई गये थे तभी उनके घरौंडा स्थित घर में चोरों ने घुसकर घर में रखे कीमती सामान चुरा लिये. घटना की सूचना मिलते ही जब कौटिल्य के दादा अपने घर पहुंचे तो घर की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और फ्रिज, इनवर्टर, लैपटॉप, आइपैड, गैस चूल्हा समेत कौटिल्य द्वारा विभिन्न समारोहों में जीते गये पुरस्कार सहित कई कीमती सामान गायब थे.पुलिस के मुताबिक अपने घर में हुई चोरी से कौटिल्य बहुत दुखी है. कौटिल्य के पिता के मुताबिक कौटिल्य को सबसे ज्यादा दुख उसके पुरस्कारों के चोरी हो जाने का है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है.
BREAKING NEWS
‘गूगल ब्वाय’ कौटिल्य के घर चोरी
घरौंडा, हरियाणा’गूगल ब्वॉय’ के नाम से मशहूर कौटिल्य के घरौंडा स्थित घर में चोरों ने कई कीमती सामानों पर हाथ साफ कर लिया. इतना ही नहीं चोरों ने कौटिल्य द्वारा जीते गये पुरस्कारों को भी नहीं छोड़ा. घटना के वक्त कौटिल्य परिवार सहित मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट विथ कपिल’ की शूटिंग […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement