35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झाविमो गोंदा मंडल की बैठक

रांची : झारखंड विकास मोरचा के गोंदा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हतमा में हुई. बैठक में रांची विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी राजीव रंजन मिश्रा को जीताने का संकल्प लिया गया. श्री मिश्रा ने कहा कि बाबूलाल के नेतृत्व में ही झारखंड का विकास हो सकता है. उन्होंने झाविमो के पक्ष […]

रांची : झारखंड विकास मोरचा के गोंदा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हतमा में हुई. बैठक में रांची विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी राजीव रंजन मिश्रा को जीताने का संकल्प लिया गया. श्री मिश्रा ने कहा कि बाबूलाल के नेतृत्व में ही झारखंड का विकास हो सकता है. उन्होंने झाविमो के पक्ष में मतदान की अपील की. बैठक की अध्यक्षता आदित्य कुमार मोनू ने की. बैठक में लक्ष्मण राम, राजू मिर्धा, मनोहर, भरत पासवान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. महिला मोरचा करेगी प्रचार रांची : झारखंड विकास मोरचा महिला मोरचा डोरंडा मंडल की बैठक रविवार को डोरंडा में हुई. बैठक में हटिया से झाविमो प्रत्याशी नवीन जायसवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में लीलावती, अब्दुल वाहिद, पियुष आनंद, असफाक, सीमा देवी, सीता देवी, राखी देवी, लक्ष्मी देवी ज्योति कुमारी उपस्थित थे. इधर महिला मोरचा की जिला अध्यक्ष रेणुका सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में झाविमो प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का निर्णय लिया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें