रांची : हटिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा संरक्षक मंडल एवं विधानसभा चुनाव संचालन समिति के प्रभारियों ने बैठक कर पार्टी प्रत्याशी सीमा शर्मा की जीत के लिए रणनीति बनायी. तय किया गया कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करेंगे. प्रत्येक बूथ पर 11 लोगों की संचालन समिति के गठन का फैसला लिया गया. साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में अलग-अलग प्रभारी बना कर जिम्मेवारी देने पर सहमति बनी. बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने की. बैठक में अजयनाथ शाहदेव, बृजनंदन, संजय सेठ, बीके विजय, मंजू रानी, अशोक सिंह, संजय पोद्दार, काजल प्रधान, मनोज मिश्र, सुबोध सिंह, नंदू अरोड़ा, पंकज वर्मा, पूनम देवी, अनीता उरांव, टुन्नू उपाध्याय, शशिभूषण भगत, शोभा देवी, मोहनलाल केशरी, सुनील फकीरा, पप्पू वर्मा, सोना खान, अरुण पांडेय, कामेश्वर महतो, अजय तिवारी, संतोष तिवारी, त्रिपुरारी शर्मा, ज्ञानदेव झा, कमल झा, परमेश्वर गोप, दौलत केसरी, सुनीता सिंह व संजय पोद्दार समेत अन्य शामिल थे.
BREAKING NEWS
हटिया में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार की रणनीति बनी
रांची : हटिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा संरक्षक मंडल एवं विधानसभा चुनाव संचालन समिति के प्रभारियों ने बैठक कर पार्टी प्रत्याशी सीमा शर्मा की जीत के लिए रणनीति बनायी. तय किया गया कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करेंगे. प्रत्येक बूथ पर 11 लोगों की संचालन समिति […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement