रांची . झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को यूरोपियन यूनियन पॉलिटिकल काउंसलर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की. बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव, भारतीय संविधान, कांग्रेस के घोषणा पत्र, राज्य की वर्तमान सरकार, नक्सली समस्या, समावेशी विकास और अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. इस बात पर भी चर्चा की गयी कि कैसे किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से राज्य में विकास कार्य बाधित हुआ. प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में सभी वर्गों का ध्यान रखने की बातें कहीं. बैठक में यूरोपियन यूनियन की ओर से ऐने मारचाल, पोलैंड के दूतावास से सेबेस्टीयन डोमजाल्सकी, स्वीडन दूतावास से अन्ना उगला, स्लोवेनिया दूतावास के ब्लैक्स स्लामिक, स्पेन के बिएट्रिज लोरेंजो, माल्टा के अलबर्टा बोर्ग शामिल थे. कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों में गुलफाम मुजीबी, अनादि ब्रह्म, शमशेर आलम, आलोक दुबे, सूर्यकांत शुक्ला, अजय राय, लाल किशोर नाथ शाहदेव शामिल थे.
BREAKING NEWS
कांग्रेसियों की यूरोपियन पॉलिटिकल काउंसलर्स के साथ बैठक
रांची . झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को यूरोपियन यूनियन पॉलिटिकल काउंसलर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की. बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव, भारतीय संविधान, कांग्रेस के घोषणा पत्र, राज्य की वर्तमान सरकार, नक्सली समस्या, समावेशी विकास और अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. इस बात पर भी चर्चा की गयी कि […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement