दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल). दार्जिलिंग चिडि़याघर के नाम से लोकप्रिय पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क को वर्ष 2014 के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार ‘द अर्थ हीरोज’ के लिए चुना गया है. पुरस्कार प्राप्त करने के लिए दिल्ली रवाना होने वाले चिडि़याघर के निदेशक डॉक्टर अलंकार झा ने संवाददाताओं को बताया कि दार्जिलिंग चिडि़याघर भारत का ऐसा पहला चिडि़याघर बन गया है, जिसे दुनियाभर के 300 चिडि़याघरों से स्पर्धा के बाद अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है.द अर्थ हीरोज पुरस्कार रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड और ब्रितानी सरकार की ओर से वार्षिक तौर पर दिया जाता है. राष्ट्रीय नेत्री एवं कवियत्री सरोजिनी नायडू की पुत्री एवं पश्चिम बंगाल की पूर्व राज्यपाल पद्मजा नायडू के नाम पर बने दार्जिलिंग चिडियाघर की स्थापना वर्ष 1958 में की गई थी और यह देश में सबसे ज्यादा उंचाई पर स्थित चिडियाघरों में से एक है. यह सात हजार फुट की उंचाई पर स्थित है.डॉक्टर झा ने कहा कि इसने हिमालयी जीव जंतुओं और वनस्पति के संरक्षण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले जीव-जंतुओं के प्रजनन में विशेषज्ञता रखता है.निदेशक ने कहा कि दार्जिलिंग चिडियाघर उन चुनिंदा स्थानों में से एक है, जहां दुनिया के बेहद दुर्लभ जीव-जंतुओं का प्रजनन किया गया है. इन पशुओं में तिब्बती भेडिया, रेड पांडा और स्नो लेपर्ड :तेंदुआ: शामिल हैं.यह पुरस्कार चार नवंबर को राजधानी में दिया जाएगा.भाषाश्वेता सुजाता उमा प्रादे3011021444 दि
BREAKING NEWS
प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया दार्जिलिंग चिडि़याघर
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल). दार्जिलिंग चिडि़याघर के नाम से लोकप्रिय पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क को वर्ष 2014 के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार ‘द अर्थ हीरोज’ के लिए चुना गया है. पुरस्कार प्राप्त करने के लिए दिल्ली रवाना होने वाले चिडि़याघर के निदेशक डॉक्टर अलंकार झा ने संवाददाताओं को बताया कि दार्जिलिंग चिडि़याघर भारत का ऐसा पहला […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement