विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बाबूलाल मरांडी ने की अपीलउन्हें चुनें जो दे विकास व सुशासनकिसी सूरत में भाजपा का साथ नहींझाविमो 81 विस सीटों पर लड़ेगी चुनाव14 साल में दर्जनों नक्सली संगठन बढ़ेराज्य का कर्ज पांच सौ से 35 हजार करोड़ रुपये हुएआपराधिक घटनाओं में हुई बढ़ोतरी ———————–फोटो संख्या-1,2कैप्सन———————–प्रतिनिधि,मधुपुर झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गलत हाथों में सत्ता जाने के कारण राज्य का विकास नहीं हुआ. अब समय आ गया है कि वे विकास और सुशासन देने वाले को चुन कर भेजें. उक्त बातें श्री मरांडी ने एसपीएम उच्च विद्यालय प्रांगण में पार्टी के विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनादेश संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि अलग राज्य गठन के समय राज्य पर पांच सौ करोड़ का कर्ज था. जो बढ़ कर 35 हजार करोड़ हो गया है. 14 वर्ष में नौ सरकार बनी व पांच मुख्यमंत्री चुने गये. अधिकतर समय भाजपा ने ही शासन किया. सरकार के मंत्रियों ने राज्य को सिर्फ लूटने का काम किया. झारखंड अलग होने के बाद 50 हजार आपराधिक घटना हुई. हत्या की घटना भी अप्रत्याशित ढंग से बढ़ी. क्षेत्र का विकास नहीं हुआ. नेताओं ने अपना विकास किया. 14 वर्ष पूर्व राज्य में सिर्फ दो नक्सली संगठन थे, आज दर्जनों संगठन हो गये. मंत्री भी संगठन चला रहे है. माफियाओं के हाथ में सत्ता चली गयी. बालू, पत्थर, कोयला की राज्य में लूट हो रही है. सिंचाई योजनाओं पर 27 हजार करोड़ खर्च हुए. लेकिन योजनाएं अनुपयोगी साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आये न आये जनता के लिए संघर्ष करते रहेगी. पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव ने कहा कि झाविमो सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. भाजपा के साथ वह किसी कीमत पर नहीं जाएगी. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी ही राज्य को सही नेतृत्व दे सकते हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा कि झारखंड में जो भी विकास हुए वह बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल के दौरान ही हुआ. इसके बाद राज्य का विकास अवरुद्ध हो गये. पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ सबा अहमद ने कहा कि इस बार झाविमो के बिना सरकार नहीं बन सकती. झाविमो भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में संघर्ष कर रही है. अब समय आ गया है कि भ्रष्टाचारियों को जनता सबक सिखाये. मौके पर जिला अध्यक्ष नागेश्वर सिंह, झाविमो केंद्रीय समिति सदस्य सहीम खान, अशोक वर्मा, निर्मला भारती, मो आरिफ, अमेरिका यादव, अल्ताफ हुसैन, संतोष पासवान, पंकज सिंह, सुशील टुडू, मनोज पासवान,दिलीप सिंह, अनिता टुडू, शकील अख्तर आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
किसी भी सूरत में भाजपा का साथ नहीं : मरांडी (पढ़ कर लगायें)
विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बाबूलाल मरांडी ने की अपीलउन्हें चुनें जो दे विकास व सुशासनकिसी सूरत में भाजपा का साथ नहींझाविमो 81 विस सीटों पर लड़ेगी चुनाव14 साल में दर्जनों नक्सली संगठन बढ़ेराज्य का कर्ज पांच सौ से 35 हजार करोड़ रुपये हुएआपराधिक घटनाओं में हुई बढ़ोतरी ———————–फोटो संख्या-1,2कैप्सन———————–प्रतिनिधि,मधुपुर झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement