रांची. एनआरएचएम अनुबंधकर्मियों की करीब 20 दिनों से चल रही हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गयी. शुक्रवार को कैबिनेट में एमपीडबल्यू को सेवा विस्तार की मंजूरी व शनिवार को मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के हड़ताल समाप्त करने के आग्रह के बाद संघ ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की. राजभवन के समक्ष धरना स्थल पर खुद मुख्य सचिव जानेवाले थे. पर बाद में कार्यक्रम टल गया. तब संघ के सदस्यों ने खुद हड़ताल तोड़ दी. गौरतलब है कि एमपीडबल्यू के सेवा विस्तार तथा सभी अनुबंध कर्मियों को नियमित करने संबंधी मांग को लेकर संघ लगातार आंदोलन कर रहा है. इधर संघ के अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है. श्री राहुल ने कहा है कि धरना व हड़ताल कार्यक्रम को सफल बनाने में पलामू के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है. हड़ताल समाप्ति की घोषणा के बाद संघ की राज्य कार्यकारिणी समिति की एक बैठक भी हुई.
BREAKING NEWS
अनुबंध कर्मियों की हड़ताल टूटी…..तसवीर कौशिक की
रांची. एनआरएचएम अनुबंधकर्मियों की करीब 20 दिनों से चल रही हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गयी. शुक्रवार को कैबिनेट में एमपीडबल्यू को सेवा विस्तार की मंजूरी व शनिवार को मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के हड़ताल समाप्त करने के आग्रह के बाद संघ ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की. राजभवन के समक्ष धरना स्थल पर खुद […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement