18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

त्रिवेंद्र रावत बने भाजपा के प्रदेश प्रभारी

झारखंड में भी बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार : रावतवरीय संवाददाता, रांचीभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तराखंड के पूर्व कृषि मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को झारखंड का प्रभारी बनाया है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन में काफी फेरबदल किया गया है. लोकसभा चुनाव से पहले विनोद पांडेय को झारखंड का […]

झारखंड में भी बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार : रावतवरीय संवाददाता, रांचीभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तराखंड के पूर्व कृषि मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को झारखंड का प्रभारी बनाया है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन में काफी फेरबदल किया गया है. लोकसभा चुनाव से पहले विनोद पांडेय को झारखंड का प्रभारी बनाया गया था. राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड सह चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव को बिहार का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. प्रभात खबर से बातचीत करते हुए श्री रावत ने कहा कि झारखंड में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. महाराष्ट्र और हरियाणा में पार्टी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चुनाव लड़ा. जनता ने राज्य के विकास को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि वह 26 या 27 अक्तूबर को झारखंड आयेंगे. साथ ही प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति तय करेंगे. श्री रावत को प्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश, सीमा शर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदीप सिन्हा, गामा सिंह, ब्रजनेश विद्यार्थी, धनीनाथ राम साहु, प्रो राजकुमार, संजय सेठ, अजय नाथ शाहदेव, संजय जायसवाल, चितरंजन कुमार, अर्जुन राम समेत कई नेताओं ने बधाई दी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें