फोटो : ट्रैक पर है रांची . सांसद सह फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव परिणाम संतोषजनक रहा. हरियाणा में बड़ी दीपावली और महाराष्ट्र में छोटी दीपावली पार्टी मनायेगी. चुनाव से पूर्व शिवसेना के साथ गंठबंधन टूटने से दोनों पार्टियों को नुकसान उठाना पड़ा. अगर गंठबंधन नहीं टूटता तो 50 से 60 सीट और मिलती. उक्त बातें उन्होंने रविवार को रांची एयरपोर्ट पर कही. श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा हुआ है. महाराष्ट्र में किसके साथ सरकार बनायेंगे के सवाल पर कहा कि केमेस्ट्री शिवसेना के साथ बनती है. 25 वर्षों तक भाजपा और शिवसेना साथ रहे हैं. झारखंड और बिहार के चुनाव में इसका असर पड़ेगा के सवाल पर कहा कि दोनों राज्यों का अलग स्वभाव है. यहां कास्ट फैक्टर पर चुनाव होता है. झारखंड में पार्टी किसी के साथ गंठबंधन करेगी के सवाल पर उन्होंने कहा खामोश. बिहार में क्या वह सीएम पद के दावेदार हैं के सवाल पर कहा कि वह अभी पार्टी में किसी कद या पद पर नहीं है. वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है. पार्टी जो भी जिम्मेवारी देगी, उसे वह निभायेंगे.
BREAKING NEWS
शिवसेना से गंठबंधन टूटने से सीटें घटी : शत्रुघ्न सिन्हा
फोटो : ट्रैक पर है रांची . सांसद सह फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव परिणाम संतोषजनक रहा. हरियाणा में बड़ी दीपावली और महाराष्ट्र में छोटी दीपावली पार्टी मनायेगी. चुनाव से पूर्व शिवसेना के साथ गंठबंधन टूटने से दोनों पार्टियों को नुकसान उठाना पड़ा. अगर गंठबंधन नहीं टूटता तो […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement