35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड में भी भाजपा को अच्छे परिणाम की उम्मीद

– वरीय संवाददाता, रांची हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं. पार्टी नेताओं को झारखंड में अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है. मुख्यालय प्रभारी गामा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 दिनों के अंदर विकास और उन्नति के कार्यों को देखते हुए जनता […]

– वरीय संवाददाता, रांची हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं. पार्टी नेताओं को झारखंड में अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है. मुख्यालय प्रभारी गामा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 दिनों के अंदर विकास और उन्नति के कार्यों को देखते हुए जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है. भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के मीडिया प्रभारी तारिक इमरान ने कहा कि जनता ने जाति, भाषा, धर्म और क्षेत्रवाद से ऊपर उठ कर राष्ट्रवादी पार्टी भाजपा का समर्थन किया है. भाजयुमो कोकर मंडल की ओर से दोनों राज्यों में मिली जीत को लेकर मंडल अध्यक्ष माणिक चंद्र ठाकुर के नेतृत्व में जश्न मनाया गया. इस अवसर पर डिप्टी मेयर संजय विजयवर्गीय, कन्हैया झा, तुषार विजयवर्गीय, बसंत पांडेय, अरुण गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद, विक्की सेठ समेत कई लोग उपस्थित थे. भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ओम सिंह, केके गुप्ता, अमृतेश चौहान, टुन्नू उपाध्याय, विपिन झा, अर्जुन राम, चितरंजन कुमार, राजेंद्र मुंडा, सीता राम रवि, हरेंद्र सिंह, संजय पोद्दार समेत कई नेताओं ने भाजपा की जीत पर हर्ष जताया है. झारखंड में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे : अर्जुन मुंडापूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की दूरदर्शी योजना एवं पार्टी को पूरे देश में स्थापित करने का प्रयास अब धरातल पर उतरते दिखाई दे रहा है. इस जीत से न सिर्फ कार्यकर्ताओं के मानस पर सकारात्मक असर पड़ेगा, बल्कि झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे. उन्होंने कार्यकर्ता से आह्वान किया झारखंड में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए पूरी तन्मयता के साथ जुट जायें.झारखंड विधानसभा में भी दिखेगा सकारात्मक असर : रघुवरभाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि पूरा देश नरेंद्र मोदी के विचारों का समर्थन करता है. इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि सांप्रदायिकता का रोना रोनेवालों को जनता ने खारिज कर दिया है. देश के समक्ष अब विकास एवं सुशासन का असली मुद्दा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी इस परिणाम का सकारात्मक असर दिखायी देगा.विपरीत परिस्थिति में लहरायेगा परचम : रवींद्र रायप्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के मनोबल पर सकारात्मक असर पड़ेगा. उन्होंने दोनों राज्यों के नेतृत्व के साथ-साथ राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति भरोसा जताते हुए कहा कि नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से पार्टी का परचम विपरीत परिस्थिति में लहराया जा सकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें