35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हरिशंकर बने रांची केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष

चित्रगुप्त पूजा के आयोजन को लेकर बनी कमेटीरांची. रांची जिला चित्रगुप्त महा परिवार की केंद्रीय पूजा समिति की बैठक डॉ अजीत कुमार सहाय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाने का फैसला लिया गया. वहीं विसर्जन शोभा यात्रा 26 अक्तूबर को चार बजे निकाली जायेगी. बड़ा तालाब में विसर्जन होगा. पूजा […]

चित्रगुप्त पूजा के आयोजन को लेकर बनी कमेटीरांची. रांची जिला चित्रगुप्त महा परिवार की केंद्रीय पूजा समिति की बैठक डॉ अजीत कुमार सहाय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाने का फैसला लिया गया. वहीं विसर्जन शोभा यात्रा 26 अक्तूबर को चार बजे निकाली जायेगी. बड़ा तालाब में विसर्जन होगा. पूजा के आयोजन को लेकर समिति का गठन किया गया. समिति के संयोजक डॉ अजीत कुमार सहाय व अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद बनाये गये. कार्यकारी अध्यक्ष प्रणव कुमार बब्बू, उपाध्यक्ष प्रो वंदना राय, प्रो राजेश कुमार लाल, सुनील सहाय, अशोक कुमार सिन्हा, ज्योति बख्शी, राजीव रंजन, दीपक कुमार भरथुआर, संजय सहाय, आलोक सिन्हा, मंत्री संजय सिन्हा गोपाल, सह मंत्री अभिषेक सहाय व कोषाध्यक्ष उज्ज्वल सहाय बॉबी को बनाया गया है. इसके अलावा एक संरक्षक मंडल का गठन किया गया. इसमें पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, बसंत कुमार लाल, अनिल कुमार सिन्हा, राघव शरण, आनंद भूषण, डॉ सीबी सहाय, वीपी शरण सहित अन्य प्रमुख लोगों को रखा गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें