35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हडि़या पीनेवालों का सामाजिक बहिष्कार का निर्णय

फोटो : शराब फेंकती महिलाएं.पिस्कानगड़ी. नशामुक्ति अभियान को लेकर एडचोरो पंचायत के लदा गांव में महिला समिति की सदस्यों की बैठक हुई. इसमें गांव में हडि़या-दारू पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि जो भी व्यक्ति हडि़या-दारू बनाते व पीते पकड़े जायेंगे, उनसे जुर्माना वसूला जायेगा. उनका सामाजिक बहिष्कार करने का भी […]

फोटो : शराब फेंकती महिलाएं.पिस्कानगड़ी. नशामुक्ति अभियान को लेकर एडचोरो पंचायत के लदा गांव में महिला समिति की सदस्यों की बैठक हुई. इसमें गांव में हडि़या-दारू पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि जो भी व्यक्ति हडि़या-दारू बनाते व पीते पकड़े जायेंगे, उनसे जुर्माना वसूला जायेगा. उनका सामाजिक बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता मुखिया मरियम तिग्गा ने की. मौके पर रेशमी तिर्की, डेजी रानी तिर्की, इंदुसूचिता बेक, क्रिस्टीना तिर्की, कुंवारी मिंज, सलेना तिर्की, रूपा उराइन, सुजाता तिर्की, माग्रेट एक्का, सदन देवी, फुलमनी तिर्की, सलगी खलखो, अनिमा कच्छप, मेरी तिर्की, विनीता तिर्की व अनिता टोप्पो सहित अन्य मौजूद थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें