35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हैंड वाशिंग डे मनाया गया

नगरऊंटारी (गढ़वा). प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के हैंड वाशिंग डे मनाया गया. राजकीय मवि नगरऊंटारी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विश्व हाथ धुलाई अभियान का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक काशी महतो, सभी सहायक शिक्षक, प्रखंड समन्वयक, समकुल समन्वयक, मुखिया सभी ने छात्र-छात्राओं को हाथ धोने की […]

नगरऊंटारी (गढ़वा). प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के हैंड वाशिंग डे मनाया गया. राजकीय मवि नगरऊंटारी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विश्व हाथ धुलाई अभियान का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक काशी महतो, सभी सहायक शिक्षक, प्रखंड समन्वयक, समकुल समन्वयक, मुखिया सभी ने छात्र-छात्राओं को हाथ धोने की विधि बताया. इसके बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं को हाथ धुलाई गयी. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिव नारायण चौबे, लुइस तिर्की, अनिता कुमारी, ममता रानी, अनूप ठाकुर, मनोहर दा, पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रखंड समन्वयक रामकिशुन राम, कौशल किशोर, राजकुमार सिन्हा, मुखिया अजय कुमार सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इधर उत्क्रमित मवि रकसा, उत्क्रमित मवि मर्चवार, कन्या मवि नगरऊंटारी, उत्क्रमित प्रावि सिंहपुर, जासा, महुली, सलसलादी दामर, जासा दामर, सलसलादी में भी हैंड वाशिंग डे मनाया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें