इंटक की सेंट्रल वूमन वर्कर्स कमेटी में झारखंड-बंगाल की 15 महिला, पूर्णिमा सिंह बनीं ज्वाइंट सेक्रेटरी

Published by :Mithilesh Jha
Published at :28 Jan 2024 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
इंटक की सेंट्रल वूमन वर्कर्स कमेटी में झारखंड-बंगाल की 15 महिला, पूर्णिमा सिंह बनीं ज्वाइंट सेक्रेटरी

झारखंड की संगीता तिवारी और शिखा चौधरी को सचिव और पूर्णिमा सिंह एवं उषा सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है. गायत्री दास को ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. वर्किंग कमेटी में झारखंड की किसी महिला को जगह नहीं मिली है.

विज्ञापन

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस- इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी ने इंटक सेंट्रल वूमन वर्कर्स कमेटी का पुनर्गठन किया है. नई कमेटी में झारखंड और पश्चिम बंगाल से 15 महिलाओं को इस कमेटी में जगह मिली है. झारखंड से 8 और बंगाल से 7 महिलाओं को शामिल किया गया है. कमेटी की चेयरपर्सन झारखंड से हैं. इंटक सेंट्रल वूमन वर्कर्स कमेटी की चेयरपर्सन देविका की सिफारिश पर ये नियुक्तियां की गईं हैं. झारखंड की नूरजहां खान वारसी को उपाध्यक्ष बनाया गया है. कोषाध्यक्ष रिंकू पानीरॉय भी झारखंड से हैं. इनके अलावा दो सचिव, दो संयुक्त सचिव और एक ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी भी बनाईं गईं हैं. बंगाल से 7 महिलाओं को देविका सिंह की टीम में शामिल किया गया है, जिसमें दो उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक सचिव, एक संयुक्त सचिव और दो ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी हैं. राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है.

पूर्णिमा सिंह और उषा सिंह बनीं संयुक्त सचिव

झारखंड की संगीता तिवारी और शिखा चौधरी को सचिव और पूर्णिमा सिंह एवं उषा सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है. गायत्री दास को ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. वर्किंग कमेटी में झारखंड की किसी महिला को जगह नहीं मिली है. बता दें कि देविका सिंह के नेतृत्व में बनी कमेटी में नौ उपाध्यक्ष, एक सेक्रेटरी जेनरल, 5 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 20 सचिव, 11 संयुक्त सचिव, 11 ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी और 5 वर्किंग कमेटी सदस्य हैं.

Also Read: धनबाद : कोयला सेक्टर में एक दिवसीय हड़ताल 16 फरवरी को एटक, इंटक, एचएमएस व सीटू की बैठक में लिया गया निर्णय
पदाधिकारियों की पूरी लिस्ट

चेयरपर्सन – देविका सिंह (झारखंड)

उपाध्यक्ष

  • उर्मिलाबेन राणा (गुजरात)

  • महालक्ष्मी पिल्लई (सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लॉई)

  • चंद्र रेखा पांडेय (बंगाल)

  • जी कृष्णवेणी शर्मा (केरल)

  • महाला (तेलंगाना)

  • भुवनेश्वरी नंजप्पन (तमिलनाडु)

  • सागरिका दास (बंगाल)

  • जया कश्यप (छत्तीसगढ़)

  • नूरजहां खान वारसी (झारखंड)

Also Read: इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, डॉ जी संजीवा रेड्डी ने जारी की सूची

सेक्रेटरी जेनरल : उमा नागेंद्रमणि (रेलवे)

महासचिव

  • सुशीला यादव (मध्य प्रदेश)

  • उज्जयिनी सेनगुप्ता (दिल्ली)

  • उमारानी (तमिलनाडु)

  • मौसमी बनर्जी (बंगाल)

  • सरोज देवी (हरियाणा)

कोषाध्यक्ष : रिंकु पानीरॉय (झारखंड)

Also Read: राकेश्वर पांडेय इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बने, 43 साल बाद शहर के किसी नेता को मिला अध्यक्ष का पद
सचिव

  • सरला स्वामी (रेलवे)

  • नेथरावती चंद्र (कर्नाटक)

  • मोश्निया (तमिलनाडु)

  • एसएन नूसुरा (केरल)

  • डॉ मीरा आर नायर (केरल)

  • बुल्लू गुहा ठाकुरता (बंगाल)

  • विजय कुमारी (पंजाब)

  • मंजीत कौर मिन्हास (पंजाब)

  • मार्गरेट जस्टिन सैमुएल (गुजरात)

  • डॉ एसएल शर्मा (उत्तराखंड)

  • शारदा (तेलंगाना)

  • शिखा चौधरी (झारखंड)

  • सुनीता धीमान (यूआरएमयू)

  • रिंकू तिवारी (एयरहोस्टेस यूनियन, दिल्ली)

  • अंजु सिंह (सीमेंट)

  • बानालता मिश्रा (ओडिशा)

  • भवनीत कौर अलंग (आईएनबीओसी)

  • कविता नाइक (कोयला)

  • संगीता तिवारी (झारखंड)

  • पल्लवी सिंह, दिल्ली (सोशल मीडिया संयोजक)

संयुक्त सचिव

  • सतीकुमारी जे (केरल)

  • अरुणा शर्मा (पंजाब)

  • नबनीता तिर्की बनर्जी (बंगाल)

  • रजनी (तेलंगाना)

  • नीला उपाध्याय (गुजरात)

  • जी सर्वमंगला (कर्नाटक)

  • इला रानी प्रधान (कोयला)

  • पूर्णिमा सिंह (झारखंड)

  • उषा सिंह (झारखंड)

  • गीता देवांगन (छत्तीसगढ़)

  • सुनीता रानी (हरियाणा)

ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी

  • श्रावंती सिंह (बंगाल)

  • वीणा शर्मा (हिमाचल)

  • शीजा भास्करण (केरल)

  • गगनदीप कौर (पंजाब)

  • शाइस्ता परवीन (बंगाल)

  • थुलासी (तेलंगाना)

  • सुजाता (तेलंगाना)

  • वैष्णवी विनायक पाटील (कर्नाटक)

  • गायत्री दास (झारखंड)

  • प्रेम कुमार अचिना (हरियाणा)

  • श्वेता सरकार (छत्तीसगढ़)

वर्किंग कमेटी सदस्य

  • कृतिका सूद (पंजाब)

  • सुरिंदर साथ्याला (पंजाब)

  • रेणु त्यागी (यूआरएमयू, दिल्ली)

  • पी देवी (छत्तीसगढ़)

  • मीणा देवी (हरियाणा)

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola