27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राज्य भर में कांग्रेसियों ने की पदयात्रा

राजधानी में सड़क पर उतरे कार्यकर्तारांची . राज्य भर में कांग्रेसियों ने अगस्त क्रांति दिवस सप्ताह के मौके पर पदयात्रा की. पदयात्रा कर जन संपर्क अभियान चलाया. प्रदेश मीडिया सचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि जिला और प्रखंड से पदयात्रा की रिपोर्ट मुख्यालय भेज रहे हैं. श्री शाहदेव ने बताया कि गुमला के […]

राजधानी में सड़क पर उतरे कार्यकर्तारांची . राज्य भर में कांग्रेसियों ने अगस्त क्रांति दिवस सप्ताह के मौके पर पदयात्रा की. पदयात्रा कर जन संपर्क अभियान चलाया. प्रदेश मीडिया सचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि जिला और प्रखंड से पदयात्रा की रिपोर्ट मुख्यालय भेज रहे हैं. श्री शाहदेव ने बताया कि गुमला के रायडीह, घाघरा प्रखंड में शिव कुमार भगत के नेतृत्व में जन संवाद किया गया. वहीं चतरा जिला में हंटरगंज, इटखोरी प्रखंड में बदरीराम और सत्यनारायण सिंह, रामगढ़ के लोहराटोली, चट्टी बाजार, गोला प्रखंड में पदयात्रा कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. लातेहार, पलामू, देवघर भी जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इधर राजधानी में महानगर कांग्रेस द्वारा रातू रोड प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पदयात्रा कर जन संपर्क अभियान चलाया. पदयात्रा में कमलेश यादव, मीरा चौरसिया, मंटू श्रीवास्तव, अभय सिंह, भूषण टोप्पो, हरीश गुप्ता, प्रदीप रजक, मोनू विश्वकर्मा, विनीता पाठक, संगीता देवी, राम प्यारी देवी, ममता देवी, विनय शर्मा, जगरनाथ साहू सहित कई कांग्रेसी शामिल हुए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें