रांची : खर्च का आकलन कर राशि सरेंडर करें

Updated at : 23 Feb 2020 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : खर्च का आकलन कर राशि सरेंडर करें

रांची : योजना सह वित्त विभाग ने सारे विभागों को अपनी राशि व खर्च की समीक्षा करने का निर्देश दिया है. विभागों से कहा गया है कि वे बजट के विरुद्ध खर्च का आकलन कर लें. यानी यह देख लें कि मार्च तक कितनी राशि खर्च हो सकेगी. इसके बाद जितनी राशि बचने की संभावना […]

विज्ञापन

रांची : योजना सह वित्त विभाग ने सारे विभागों को अपनी राशि व खर्च की समीक्षा करने का निर्देश दिया है. विभागों से कहा गया है कि वे बजट के विरुद्ध खर्च का आकलन कर लें. यानी यह देख लें कि मार्च तक कितनी राशि खर्च हो सकेगी. इसके बाद जितनी राशि बचने की संभावना है, उसे समय रहते सरेंडर कर दें. राशि सरेंडर करने को कहा गया है, ताकि इसका इस्तेमाल जरूरत के मुताबिक किया जा सके. यानी राशि जिन विभागों को जरूरत होगी, उसे दिया जायेगा. इस बाबत ग्रामीण विकास विभाग ने कार्रवाई करते हुए अपने विंग के सारे अफसरों को आवश्यक निर्देश दिया है. उनसे कहा गया है कि वे समय से खर्च का आकलन कर राशि सरेंडर कर दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola