रांची : छठी सीमित डिप्टी कलक्टर परीक्षा के 195 आवेदन रद्द

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने छठी सीमित डिप्टी कलक्टर परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग ने विज्ञापन की शर्त को पूरा नहीं करनेवाले 195 आवेदन को रद्द कर दिया है. हालांकि आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों को किसी प्रकार की आपत्ति होने पर अपना दावा प्रस्तुत करने के लिए 24 फरवरी […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने छठी सीमित डिप्टी कलक्टर परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग ने विज्ञापन की शर्त को पूरा नहीं करनेवाले 195 आवेदन को रद्द कर दिया है. हालांकि आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों को किसी प्रकार की आपत्ति होने पर अपना दावा प्रस्तुत करने के लिए 24 फरवरी 2020 तक का समय दिया है. उम्मीदवार ई-मेल (limited1118@jpsc.gov.in) पर अपना दावा साक्ष्य के साथ भेज सकते हैं या फिर आयोग के काउंटर पर भी 24 फरवरी तक जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन

कुल 28 पदों के लिए तीन पत्र की परीक्षा होगी. प्रत्येक पत्र सौ अंक के होंगे. प्रथम व द्वितीय पत्र वस्तुनिष्ठ होंगे, जबकि तृतीय पत्र विषयनिष्ठ होंगे. सफल होने के लिए लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है, जबकि एसटी/एससी के लिए पांच प्रतिशत की छूट रहेगी. वैसे अभ्यर्थी जो सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के तीन अवसर में भाग ले चुके हैं, वे इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे. कुल 28 पदों में अनारक्षित के 13 पद हैं.

इसके अलावा एससी के दो पद, एसटी के आठ पद, बीसी वन के चार और बीसी टू के एक पद शामिल हैं. मालूम हो कि आयोग ने छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 12 नवंबर 2018 तक योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया था. जेपीएससी पंचम सीमित डिप्टी कलक्टर प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट शीघ्र जारी करने की प्रक्रिया में है. पंचम सीमित परीक्षा में बैकलॉग में एक पद अौर रेगुलर में चार पद शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola