रातू : युवती की तस्वीर वायरल कर बर्बाद करने की धमकी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Feb 2020 8:42 AM

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर प्रेमी चार साल से कर रहा था यौन शोषण युवती को प्रेमी के दोस्त ने दी है बर्बाद करने की धमकी रातू : रातू थाना क्षेत्र में युवती का यौन शोषण कर उसके प्रेमी के दोस्त द्वारा संबंध नहीं बनाने पर युवती की नग्न तस्वीर वायरल करने का मामला प्रकाश में […]

विज्ञापन
शादी का झांसा देकर प्रेमी चार साल से कर रहा था यौन शोषण
युवती को प्रेमी के दोस्त ने दी है बर्बाद करने की धमकी
रातू : रातू थाना क्षेत्र में युवती का यौन शोषण कर उसके प्रेमी के दोस्त द्वारा संबंध नहीं बनाने पर युवती की नग्न तस्वीर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है.
इस संबंध में युवती ने 17 फरवरी को थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार युवती का नीरज उरांव नामक युवक से चार वर्षों से प्रेम संबंध था. इस बीच उसने अपने मोबाइल में प्रेमिका की नग्न तस्वीर खींच ली थी. इस बात का पता चलने पर नीरज के दोस्त दशरथ उरांव ने युवती को संबंध बनाने की धमकी देते हुए कहा कि ऐसा नहीं करने पर बर्बाद कर देगा.
16 फरवरी को युवती की तस्वीर उसके भाई के मोबाइल पर आने पर परिवार व युवती को पता चला. युवती का आरोप है कि प्रेमी द्वारा यौन शोषण करने तथा दशरथ उरांव ने संबंध नहीं बनाने पर दोनों ने तस्वीर को वायरल किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola