बुंडू : विद्यालय गरीब छात्रों को गोद लेकर बनायें अधिकारी : जगन्नाथ महतो

Updated:
विज्ञापन

बुंडू : सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है. शिक्षा के विकास के लिए विद्यालयों को हर सहयोग देने के लिए राज्य सरकार तैयार है. शिक्षक भी अपने दायित्व का निर्वह्न करें. उक्त बातें मंगलवार को शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कही. वे स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में […]

विज्ञापन

बुंडू : सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है. शिक्षा के विकास के लिए विद्यालयों को हर सहयोग देने के लिए राज्य सरकार तैयार है. शिक्षक भी अपने दायित्व का निर्वह्न करें. उक्त बातें मंगलवार को शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कही. वे स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र के विद्यालयों से गरीब छात्रों को गोद लेकर पढ़ा-लिखा कर अधिकारी बनाने का आह्वान किया. सिंबायोसिस स्कूल को जिला का टॉप विद्यालय बनने और राज्य का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी. मंत्री ने समारोह में टॉपरों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. विद्यालय के निदेशक अली अल अराफात ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि अभिभावक छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार पढ़ने की छूट दें.

उन पर अनावश्यक दबाव न बनायें. रुचि इसके पूर्व छात्रों ने अतिथियों का स्वागत नृत्य-गीत से किया. प्राचार्या तराना बेगम व निदेशक ने शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो, विधायक विकास कुमार मुंडा व केराली स्कूल रांची के प्राचार्य जैकब सीजे, शिक्षाविद व देवनाथ महतो को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मौके पर पूर्व एमएलसी अमानत अली, कार्यपालक दंडाधिकारी सत्यम कुमार, बीडीओ कुमार नरेंद्र नारायण, ऑक्सफोर्ड स्कूल रांची के निदेशक तौफिक अहमद, बीइइओ जयराम प्रसाद मौजूद थे.

इन छात्रों को किया गया सम्मानित : समारोह में नर्सरी से नवम तक के उत्कृष्ट छात्रों में प्रणय रंजन, निशा उरांव, नर्सरी से अमन दत्ता, अर्पित रॉय, जयराम मुंडा, किरण, आलम बारिस, पंकज महतो, पंकज मुंडा, निशा, विजय कुमार महतो, मनोज अहीर, वैभव राज, सुजीत कुमार महतो, निशु कुमारी, रौशन कुमार, सुहानी कुमारी, अंकित मुंडा, खुशी प्रमाणिक, आकाशमिका कुमारी, वैदेही प्रिया, निशा अधिकारी, संजू दत्ता, राकेश कुमार महतो, रिया मेहता को प्रमाण पत्र और मेडल दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola