रांची : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में पेश होगा निगम का बजट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची नगर निगम के वर्ष 2020-21 का बजट तैयार हो गया है. 19 फरवरी को होनेवाली स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में बजट पेश किया जायेगा. निगम द्वारा इस वर्ष 2884 करोड़ का अनुमानित बजट तैयार किया गया है. इसमें निगम ने अपने स्त्रोतों से संभावित आय 205 करोड़ 44 लाख के करीब आंका […]
विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम के वर्ष 2020-21 का बजट तैयार हो गया है. 19 फरवरी को होनेवाली स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में बजट पेश किया जायेगा. निगम द्वारा इस वर्ष 2884 करोड़ का अनुमानित बजट तैयार किया गया है. इसमें निगम ने अपने स्त्रोतों से संभावित आय 205 करोड़ 44 लाख के करीब आंका है. इस राशि में से 50 करोड़ से अधिक की राशि गरीबों के विकास पर निगम खर्च करेगा. स्थायी समिति में बजट को स्वीकृति मिलने के बाद 29 फरवरी को होने वाली बोर्ड की बैठक में इसे फाइनल मंजूरी दी जायेगी.
कहां से आयेगा कितना पैसा
आय : अपने स्रोतों से संभावित आय : 205 करोड़ 44 लाख
गैर योजना मद में सरकार से सहायता : 44 करोड़ 63 लाख
योजना मद में सरकारी सहायता (राज्य सरकार) : 620 करोड़ 93 लाख
योजना मद में सरकारी सहायता (केंद्र सरकार) : 653 करोड़ पांच लाख
व्यय: स्थापना मद : 64 करोड़ 26 लाख
सरकारी सहायता के विरुद्ध (राज्य सरकार) : 981 करोड़ 95 लाख
सरकारी सहायता के विरुद्ध (केंद्र सरकार) : 321 करोड़ 79 लाख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










