इंटर में प्रश्न : झारखंड की जनजातियों पर ईसाईकरण के प्रभाव के बारे में लिखें
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Feb 2020 6:56 AM
विज्ञापन
रांची : राज्य भर में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई. शनिवार को इंटर कला में मानव विज्ञान (एंथ्रोपोलॉजी) विषय की परीक्षा हुई. विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा में पूछे गये सवाल काफी रोचक थे. दूसरी पाली में आयोजित हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा में झारखंड के जनजातियों पर ईसाईकरण के प्रभाव के […]
विज्ञापन
रांची : राज्य भर में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई. शनिवार को इंटर कला में मानव विज्ञान (एंथ्रोपोलॉजी) विषय की परीक्षा हुई. विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा में पूछे गये सवाल काफी रोचक थे. दूसरी पाली में आयोजित हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा में झारखंड के जनजातियों पर ईसाईकरण के प्रभाव के बारे में लिखने को कहा गया था.
इसके अलावा जाति प्रथा की विशेषताओं के बारे में भी जवाब देने को कहा गया था. झारखंड के जनजातीय लोगों की आर्थिक स्थिति से संबंधित प्रश्न पूछे गये थे. इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप सेट किया जाता है. हालांकि यह भी कहा कि उन्होंने प्रश्न पत्र नहीं देखा है.
हिंदी में पूछा- कैसे करेंगे साबुन का विज्ञापन : शनिवार को पांचवें दिन रांची जिले में कुल 87 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं और 43 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई.
मैट्रिक परीक्षा में हिंदी के 80 नंबर के प्रश्नपत्र में पूछा गया कि अगर आपको साबुन का विज्ञापन करना पड़े, तो कैसे करेंगे. इसके अलावा वन वृक्षों का संरक्षण, पर्यावरण, प्रदूषण और स्वच्छता से जुड़े कई प्रश्न पूछे गये. दूसरी पाली में वाणिज्य और विज्ञान के लिए आइएससी व आइकॉम में हिंदी, जबकि इंटर कला में मानवविज्ञान (एंथ्रोपॉलोजी) के 6,881 छात्र शामिल हुए.
मैट्रिक: पलामू में एक परीक्षार्थी निष्कासित
रांची. मैट्रिक परीक्षा में शनिवार को पलामू के एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया. पलामू के बक्शी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया. दंडाधिकारी निरंजन कुमार ने परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया. मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शनिवार को राज्य भर में शांतिपूर्वक हुई.
कल से जमा होगा पंजीयन फॉर्म
रांची. मदरसा व मध्यमा परीक्षा 2020 का पंजीयन व परीक्षा फॉर्म 17 फरवरी से जमा होगा. परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के सात मार्च तक फॉर्म जमा कर सकते हैं. विलंब शुल्क के साथ आठ मार्च से 14 मार्च तक फॉर्म जमा लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










