चक्कर खाकर गिर गये कार्डिनल, ऑर्किड में भर्ती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2020 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को आॅर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, चक्कर आने के बाद वह गिर गये थे, जिससे उनके सिर में चोट आयी है. इलाज कर रहे डॉ उज्ज्वल रॉय ने बताया कि सिर में ज्यादा चोट नहीं लगी है, लेकिन इसे […]
विज्ञापन
रांची : कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को आॅर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, चक्कर आने के बाद वह गिर गये थे, जिससे उनके सिर में चोट आयी है.
इलाज कर रहे डॉ उज्ज्वल रॉय ने बताया कि सिर में ज्यादा चोट नहीं लगी है, लेकिन इसे गंभीरता से लिया जा रहा है. एमआरआइ की जांच में हल्की गड़बड़ी मिली है. उनको चक्कर क्यों आया, इसकी जांच की जा रही है. आवश्यक जांच के बाद मेडिकल रिव्यू किया जायेगा. बीमारी के कारण का पता लगने के बाद आवश्यक दवा देकर छुट्टी दे दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




