रांची : संस्थागत प्रसव और भुगतान की जांच होगी

Updated at : 13 Feb 2020 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : संस्थागत प्रसव और भुगतान की जांच होगी

रांची : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एनएचएम के अभियान निदेशक (एमडी) से गढ़वा जिले में सभी संस्थागत प्रसव तथा उसके एवज में हुए भुगतान की जांच करने को कहा है. मंत्री के अाप्त सचिव आसिफ एकराम की अोर से जारी पत्र में एमडी से उस मामले की जांच करने को कहा गया है, जिसमें […]

विज्ञापन
रांची : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एनएचएम के अभियान निदेशक (एमडी) से गढ़वा जिले में सभी संस्थागत प्रसव तथा उसके एवज में हुए भुगतान की जांच करने को कहा है. मंत्री के अाप्त सचिव आसिफ एकराम की अोर से जारी पत्र में एमडी से उस मामले की जांच करने को कहा गया है, जिसमें एक महिला का प्रसव घर पर होने पर इसके एवज में संस्थागत प्रसव के लिए संबंधित महिला को दिये जाने वाले पैसे की निकासी कर लेने का आरोप है.
इसी मामले में पूरी जांच रिपोर्ट सात दिनों में मांगी गयी है तथा यह जानकारी भी देने को कहा गया है कि क्या उक्त महिला की प्रसव पूर्व जांच हुई थी तथा क्या उसका टीकाकरण हुआ था? इधर दो अन्य मामले में भी जांच रिपोर्ट की मांग की गयी है. पहला मामला एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट), कोडरमा का है, जो मानव संसाधन की कमी के कारण संचालित नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola