रांची : खिलाड़ी, प्रोफेसर, वकील सहित कई कांग्रेस से जुड़े
Updated at : 13 Feb 2020 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

मंत्री-विधायक जुटे, कांग्रेस के सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का सदस्यता अभियान बुधवार से शुरू हुआ. कचहरी चौक, पंचवटी प्लाजा के सामने स्थित कार्यक्रम में कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की. साथ ही कई लोगों […]
विज्ञापन
मंत्री-विधायक जुटे, कांग्रेस के सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का सदस्यता अभियान बुधवार से शुरू हुआ. कचहरी चौक, पंचवटी प्लाजा के सामने स्थित कार्यक्रम में कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की. साथ ही कई लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी. सदस्यता अभियान प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता को कांग्रेस का सदस्य बनाया.
डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश का इतिहास और कांग्रेस का इतिहास दोनों समान है. आलमगीर आलम ने कहा कि पूरे प्रदेश में सदस्यता को एक अभियान के रूप में लिया जायेगा. सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाना हमारी पहली प्राथमिकता है. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि 20 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो किसी आइडियोलॉजी से जुड़े हुए हैं. लेकिन 80 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो पावर से जुड़े होते हैं. सदस्यता ग्रहण करनेवालों में हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा, असुंता लकड़ा, पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी देवेश चंद्र, पूर्व क्रिकेटर निशांत राजा, रिटायर्ड टीचर एसोसिएशन के डॉ बबन चौबे आदि प्रमुख हैं.
15 लाख सदस्य बनायेगी कांग्रेस
रांची . प्रदेश कांग्रेस कमेटी झारखंड में 15 लाख सदस्य बनायेगी. इसको लेकर अलग-अलग प्रमंडलों में कार्यक्रम चलाया जायेगा. अभियान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. यह निर्णय बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में हुई जिलाध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों, अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्षों की बैठक में लिया गया.
बैठक में सदस्या प्रभारी अलोक दुबे की ओर से पेश किये गये तीन प्रस्ताव को पारित करते हुए उससे केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराने का निर्णय लिया गया. पार्टी की ओर से पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि दूसरे राजनीतिक दल को छोड़ कर पार्टी में शामिल होने वाले नेता दो साल तक पार्टी में किसी पद के हकदार नहीं होंगे. बैठक में विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, सांसद गीता कोड़ा, मंत्री बन्ना गुप्ता व बादल, ममता देवी, दीपिका पांडेय सिंह, अंबा प्रसाद व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




