रांची : वेंडर मार्केट की 48 दुकानों व 23 कार्यालय के लिए मांगा आवेदन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : अटल स्मृति वेंडर मार्केट के दूसरे तल्ले पर स्थित 110 में से 48 दुकानों और तीसरे तल्ले पर स्थित कार्यालय को नगर निगम किराये पर देगा. इसके लिए निगम ने लोगों से ऑफलाइन आवेदन मांगा है. इन दुकानों के आवंटन को लेकर निगम ने चार बार ऑनलाइन टेंडर निकाला गया था, लेकिन लोगों […]
विज्ञापन
रांची : अटल स्मृति वेंडर मार्केट के दूसरे ���ल्ले पर स्थित 110 में से 48 दुकानों और तीसरे तल्ले पर स्थित कार्यालय को नगर निगम किराये पर देगा. इसके लिए निगम ने लोगों से ऑफलाइन आवेदन मांगा है. इन दुकानों के आवंटन को लेकर निगम ने चार बार ऑनलाइन टेंडर निकाला गया था, लेकिन लोगों ने इसमें रुचि नहीं दिखायी. इसलिए अब निगम ने ऑफलाइन टेंडर निकाला है. इच्छुक लोग 70 रुपये प्रति वर्गफीट की बेस प्राइस के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं.
15 तक मिलेगा आवेदन पत्र, 18 को लगेगी बोली : 48 दुकानों के लिए आवेदन पत्र की बिक्री 15 फरवरी से होगी. 500 रुपये देकर निगम कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं.
18,19 व 20 फरवरी को 16-16 दुकानों की बोली लगेगी. आवेदन पत्र के साथ एक हजार रुपये प्रति वर्गफीट की दर से सिक्यूरिटी मनी का डिमांड ड्रॉफ्ट नगर आयुक्त के नाम से जमा करना होगा. वहीं कार्यालय के लिए आवेदन पत्र की बिक्री 12 से 20 फरवरी तक होगी. 24 फरवरी को आवेदन पत्र जमा होगा और उसी दिन ऊंची बोली लगानेवालों को कार्यालय किराये पर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन