रांची : कांग्रेस का सदस्यता अभियान आज से
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान की शुरुआत 12 फरवरी से होगी. इसकी शुरुआत दिन के 11.30 बजे कचहरी रोड स्थित पंचवटी प्लाजा के समीप से की जायेगी. इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव व विधायक दल के नेता आलमगीर आलम झंडोत्तोलन करेंगे. सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान की शुरुआत 12 फरवरी से होगी. इसकी शुरुआत दिन के 11.30 बजे कचहरी रोड स्थित पंचवटी प्लाजा के समीप से की जायेगी. इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव व विधायक दल के नेता आलमगीर आलम झंडोत्तोलन करेंगे.
सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि पार्टी अपनी परंपरा के अनुसार फार्म भरवा कर कांग्रेस की नीतियों-सिद्धांतों से लोगों को जोड़ते हुए सदस्य बनायेगी. 21 वीं शताब्दी में युवा वर्ग सूचना तकनीक से जुड़ गयी है, ऐसे में पार्टी डिजिटल प्रणाली से भी मेंबरशिप चालू कर सकती है. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पांच करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. झारखंड में पार्टी जिला अध्यक्षों की बैठक के बाद लक्ष्य तय करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन