क्लीन इटकी-ग्रीन इटकी योजना शुरू
Updated at : 12 Feb 2020 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

इटकी : अमन कमेटी द्वारा मंगलवार को क्लीन इटकी-ग्रीन इटकी योजना शुरू की गयी. इसके तहत कमेटी के सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने बाजार परिसर में साफ-सफाई की. कई स्थानों पर डस्टबिन रखे गये. गली-मुहल्लों की नाली व सड़कों की सफाई के अलावा लाइट व सीसीटीवी कैमरा लगाने की घोषणा की गयी. इन कार्यों […]
विज्ञापन
इटकी : अमन कमेटी द्वारा मंगलवार को क्लीन इटकी-ग्रीन इटकी योजना शुरू की गयी.
इसके तहत कमेटी के सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने बाजार परिसर में साफ-सफाई की. कई स्थानों पर डस्टबिन रखे गये. गली-मुहल्लों की नाली व सड़कों की सफाई के अलावा लाइट व सीसीटीवी कैमरा लगाने की घोषणा की गयी. इन कार्यों में पंचायतों से सहायता लेने की बात कही गयी. बताया गया कि समय-समय पर बाजार परिसर की साफ-सफाई की जायेगी.
इसके लिए दुकानदारों से पांच-पांच रुपये लिया जायेगा. कार्यक्रम में जिप सदस्य लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव, उप प्रमुख उरूज अंसारी, बीडीओ पंकज कुमार, थाना प्रभारी पृथ्वी सेन दास, अफसर इमाम, हाजी मोइन, मो सलीमुद्दीन, परवेज राजा, वाहिद अंसारी, लाला खान, कलीम अंसारी, बलराम गोप, संगीता कुमारी सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




