रांची : झिरी में गेल लगायेगा बायो गैस प्लांट, कचरे से सीएनजी और फर्टिलाइजर होगा तैयार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Feb 2020 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

राजेश कुमार रांची : रांची में सीएनजी और फर्टिलाइजर तैयार करने के लिए गेल नयी पहल करने जा रही है. कंपनी की झिरी में बायाे गैस प्लांट लगाने की योजना है. गेल कंपनी इसके लिए रांची नगर निगम से बात कर रही है. गेल के अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इसके लिए एमओयू किया जायेगा. […]
विज्ञापन
राजेश कुमार
रांची : रांची में सीएनजी और फर्टिलाइजर तैयार करने के लिए गेल नयी पहल करने जा रही है. कंपनी की झिरी में बायाे गैस प्लांट लगाने की योजना है. गेल कंपनी इसके लिए रांची नगर निगम से बात कर रही है. गेल के अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इसके लिए एमओयू किया जायेगा. इसके बाद यहां सीएनजी और फर्टिलाइजर तैयार किया जा सकेगा.
हर दिन 5,000 किलो सीएनजी तैयार होगा : कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि शहर से निकलनेवाले कचरे से सीएनजी और फर्टिलाइजर तैयार किया जायेगा. लगभग 180 से 200 टन कचरा से हर दिन लगभग 5,000 किलो सीएनजी तैयार किया जा सकेगा. इससे लगभग 2,000 ऑटो में सीएनजी की आपूर्ति हो सकेगी. कचरे से फर्टिलाइजर यानी खाद भी तैयार किया जायेगा.
कैसकेड से सीएनजी स्टेशन भेजा जायेगा : कंप्रेशर से कैसकेड में लाकर गैस को सीएनजी स्टेशन में भेजा जायेगा. एमओयू होने के बाद काम शुरू होने पर बायाे गैस प्लांट तैयार करने में लगभग 2.5 साल का समय लगेगा. इसका फायदा यह होगा कि लगभग हर दिन 5,000 किलो सीएनजी यहीं पर आसानी से मिल सकेगा. साथ ही शहर से बड़ी मात्रा में निकलने वाले कचरे का निष्पादन भी आसानी से हो सकेगा.गेल ने झिरी में बायाे गैस प्लांट लगाने की योजना बनायी है. यहां पर सीएनजी और फर्टिलाइजर तैयार किया जायेगा.
केबी सिंह, कार्यपालक निदेशक (पूर्वी क्षेत्र), गेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




