फीस के कारण परीक्षा से वंचित नहीं हों विद्यार्थी
Updated at : 11 Feb 2020 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : शिक्षण शुल्क जमा नहीं होने के कारण किसी विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल होने से नहीं रोका जाये. सभी योग्य विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाये. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक जटाशंकर चौधरी ने सभी जिलों के उपायुक्त को पत्र लिखा है. उपायुक्त को लिखे गये […]
विज्ञापन
रांची : शिक्षण शुल्क जमा नहीं होने के कारण किसी विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल होने से नहीं रोका जाये. सभी योग्य विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाये. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक जटाशंकर चौधरी ने सभी जिलों के उपायुक्त को पत्र लिखा है. उपायुक्त को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि निजी विद्यालय के कुछ परीक्षार्थियों को शुल्क जमा नहीं होने कारण परीक्षा में शामिल नहीं होने देने की सूचना मिली है.
इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दिशा-निर्देश के आलोक में इस बात को सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी योग्य विद्यार्थी केवल शिक्षण शुल्क व अन्य फीस जमा नहीं होने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित नहीं हो. विद्यार्थी के परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित किया जाये. इस संबंध में विद्यालयों में अभिभावकों के साथ बैठक बुला कर इसका समाधान करने को कहा गया है. इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




