रांची : 1410 केंद्रों पर कल से विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Updated at : 10 Feb 2020 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : 1410 केंद्रों पर कल से विद्यार्थी देंगे परीक्षा

रांची : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी. परीक्षा को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने तैयारी पूरी कर ली है. परीक्षा से संबंधित सामग्रियां सभी जिलों को भेज दी गयी हैं. इस वर्ष मैट्रिक व इंटर के 6.21 लाख परीक्षार्थियों के लिए राज्य भर में 1410 केंद्र बनाये गये हैं. मैट्रिक […]

विज्ञापन
रांची : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी. परीक्षा को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने तैयारी पूरी कर ली है. परीक्षा से संबंधित सामग्रियां सभी जिलों को भेज दी गयी हैं. इस वर्ष मैट्रिक व इंटर के 6.21 लाख परीक्षार्थियों के लिए राज्य भर में 1410 केंद्र बनाये गये हैं.
मैट्रिक के 387021 परीक्षार्थियों के लिए 940 और इंटर के 234363 परीक्षार्थियों के लिए 470 केंद्र बनाये गये हैं. मैट्रिक व इंटर के प्रवेश पत्र में क्यूआर कोड दिया गया है. परीक्षार्थी को लेकर किसी प्रकार का शक होने पर परीक्षा केंद्र पर क्यूआर कोड के माध्यम से इसकी जांच की जा सकती है. परीक्षा को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. राज्य में सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. मैट्रिक के परीक्षा केंद्र यथासंभव प्रखंड व इंटर के परीक्षा केंद्र अनुमंडल स्तर पर बनाये गये हैं. परीक्षा पर नजर रखने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.
दिव्यांग परीक्षार्थी को मिलेगा सह लेखक : मैट्रिक व इंटर के दिव्यांग परीक्षार्थी को परीक्षा नियमावली के प्रावधान के अनुरूप सह लेखक उपलब्ध कराया जायेगा. जैक ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसकी जानकारी दे दी गयी है.
प्रश्न पढ़ने के लिए मिलेगा 15 मिनट : प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. मैट्रिक व इंटर परीक्षा में राज्य में सबसे अधिक परीक्षार्थी रांची में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola