रांची : कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत अब पंचवटी प्लाजा से
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान की शुरुआत 12 फरवरी से होना है. सदस्यता अभियान की शुरुआत अब पंचवटी प्लाजा के सामने से होगी. पहले इस अभियान की शुरुआत अल्बर्ट एक्का चौक से होनी थी. इसको लेकर पार्टी की ओर से जिला प्रशासन की ओर से अनुमति मांगी गयी थी, लेकिन प्रशासन ने […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान की शुरुआत 12 फरवरी से होना है. सदस्यता अभियान की शुरुआत अब पंचवटी प्लाजा के सामने से होगी. पहले इस अभियान की शुरुआत अल्बर्ट एक्का चौक से होनी थी. इसको लेकर पार्टी की ओर से जिला प्रशासन की ओर से अनुमति मांगी गयी थी, लेकिन प्रशासन ने इंकार कर दिया है. ऐसे में पार्टी की ओर से पंचवटी प्लाजा के सामने अभियान शुरू करने का फैसला लिया है.
सदस्यता प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि सदस्यता अभियान में प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर, विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल के साथ पार्टी के विधायक, सांसद समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को दो वर्ष तक पार्टी में कोई पद नहीं दिया जायेगा. इसको लेकर पहले ही निर्णय हो चुका है. वहीं विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को पांच साल तक सदस्य नहीं बनाया जायेगा. पार्टी ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का अभियान चलायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










