रांची : एनएसयूआइ सोशल मीडिया की राष्ट्रीय समन्वयक बनी आरुषि
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : कांग्रेस छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने रविवार को सोशल मीडिया की लिस्ट जारी की. झारखंड से एक मात्र नेत्री व पूरे भारत में सिर्फ दो लड़कियों का चयन किया गया. झारखंड से आरुषि वंदना को राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है. दो महीने से चयन प्रक्रिया चल रही थी. इसके लिए […]
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने रविवार को सोशल मीडिया की लिस्ट जारी की. झारखंड से एक मात्र नेत्री व पूरे भारत में सिर्फ दो लड़कियों का चयन किया गया. झारखंड से आरुषि वंदना को राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है. दो महीने से चयन प्रक्रिया चल रही थी. इसके लिए पूरे भारत से लगभग 200 लोगों ने इंटरव्यू दिया. इसमें से 26 लोगों को मेन कमेटी एवं 57 लोगों को प्रोबेशेनरी कमेटी में जगह दी गयी है. आरुषि वंदना प्रारंभिक शिक्षा धनबाद में हुई. जेवियर कॉलेज से स्नातक करने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रही है.
आरुषि झारखंड में एनएसयूआइ की सोशल मीडिया प्रदेश कमेटी में लगभग आठ साल तक प्रदेश संयोजक के पद पर काम किया. झारखंड विधानसभा चुनाव में खिजरी विधायक राजेश कच्छप का सोशल मीडिया का काम भी आरुषि वंदना व उसकी टीम ने ही किया था. आरुषि के मनोनयन पर एनएसयूआइ की राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता, अध्यक्ष नीरज कुंदन, खिजरी विधायक राजेश कच्छप समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










