एक सपने का अंत :शुरू होने से पहले ही बर्बाद हो गया 100 करोड़ का मेगा फूड पार्क, पढ़ें यह खास रिपोर्ट

सुनील चौधरी रांची : रांची के गेतलसूद में सौ करोड़ की लागत से बना झारखंड मेगा फूड पार्क खुलने के पहले ही बंद हो गया. यह एक सपने की मौत है. एक ऐसा फूड पार्क जिसके खुलने की संभावना से ही किसानों के चेहरे पर मुस्कान छा गयी थी. 25 हजार किसान सपने संजोने लगे […]
25 हजार किसान सपने संजोने लगे थे. इसके खुलने से 5700 लोगों को रोजगार मिलता. झारखंड की सब्जियां झारखंड में ही प्रोसेस्ड होती. किसानों के टमाटर सड़क पर फेंके नहीं जाते, बल्कि सॉस बनकर हमारे किचन में आ जाते. आलू चिप्स, मकई कॉर्न फ्लेक्स या स्वीट कॉर्न खुद बनाते. गोभी, मटर, पत्ता गोभी, गाजर को औने-पौने दामों में बेचना नहीं पड़ता, बल्कि ये उचित मूल्य पर बिकते और किसानों की आय दोगुनी नहीं, चार गुनी होती.
ये भी पढ़ें:झाड़-झंखाड़ में गुम हो गया 100 करोड़ का झारखंड मेगा फूड पार्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




