रांची : ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ तीसरे दिन भी बंद रही खादगढ़ा सब्जी मंडी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2020 9:20 AM

विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं से मिलीं महुआ माजी कहा : नगर आयुक्त से मिल कर बात रखेंगे रांची : खादगढ़ा सब्जी मंडी की दुकानें गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद रहीं. सब्जी विक्रेताओं ने ठेकेदार की मनमानी का विरोध करते हुए दुकानें खोलने से इनकार कर दिया. इस दौरान झामुमो नेत्री महुआ माजी सब्जी मंडी पहुंचीं. […]

विज्ञापन
सब्जी विक्रेताओं से मिलीं महुआ माजी कहा : नगर आयुक्त से मिल कर बात रखेंगे
रांची : खादगढ़ा सब्जी मंडी की दुकानें गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद रहीं. सब्जी विक्रेताओं ने ठेकेदार की मनमानी का विरोध करते हुए दुकानें खोलने से इनकार कर दिया. इस दौरान झामुमो नेत्री महुआ माजी सब्जी मंडी पहुंचीं. उन्होंने दुकानदारों से कहा कि किसी को अधिक पैसा देने की जरूरत नहीं है. ठेकेदार यहां जिस प्रकार से वसूली कर रहा है, वैसा कहीं नहीं होता है. ठेकेदार की इस मनमानी को लेकर शुक्रवार को नगर आयुक्त से मिल कर बात रखी जायेगी.
नागाबाबा खटाल से खरीदनी पड़ रही है सब्जी : खादगढ़ा सब्जी मंडी की पहचान शहर में सबसे सस्ती सब्जी मंडी के रूप में है. इस मंडी में मधुकम, किशोरगंज, हरमू रोड सहित रातू रोड व पिस्का मोड़ के लोग सब्जी खरीदते आते थे, लेकिन पिछले तीन दिनों से इस मंडी के बंद रहने के कारण लोगों को नागाबाबा खटाल सब्जी मंडी से सब्जी खरीदनी पड़ रही है.
दुकानदारों से ऐसे वसूली कर रहा है ठेकेदार
सब्जी मंडी के दुकानदारों की मानें, तो मार्केट में दुकान लगाने वालों से ठेकेदार के लोग 15 रुपये के बजाय 20 रुपये वसूल रहे हैं. इसके अलावा मार्केट में सब्जी लेकर आनेवाले टेंपो से 50 रुपये व 407 वाहन से 70 रुपये की वसूली हो रही है. इसके अलावा दुकानदार जितनी टोकरी में सब्जी रख कर बेचेगा. प्रति टोकरी सात रुपये की दर से वसूली की जा रही है. मार्केट में ठेकेदार ने एक नया नियम यह भी बनाया है कि अगर कोई व्यक्ति यहां से सब्जी खरीदकर रिक्शा से लेकर जाता है, तो उसे भी ठेकेदार को 20 रुपये देने होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola