ePaper

रांची : आरपीएफ ने ट्रेन में चोरी करनेवाले गैंग को पकड़ा

Updated at : 06 Feb 2020 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आरपीएफ ने ट्रेन में चोरी करनेवाले गैंग को पकड़ा

रांची रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया, जेल भेजा गया रांची : रेलवे पुलिस फोर्स ने ट्रेन में चोरी करनेवाले इंटर स्टेट गैंग के सदस्यों को पकड़ा है. ये लोग मंगलवार को वर्द्धमान-हटिया पैसेंजर ट्रेन से रांची आये थे. पकड़े जाने के बाद गैंग के सरगना प्रदीप मंडल से पूछताछ की गयी तो उसने अपने साथियों […]

विज्ञापन
रांची रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया, जेल भेजा गया
रांची : रेलवे पुलिस फोर्स ने ट्रेन में चोरी करनेवाले इंटर स्टेट गैंग के सदस्यों को पकड़ा है. ये लोग मंगलवार को वर्द्धमान-हटिया पैसेंजर ट्रेन से रांची आये थे. पकड़े जाने के बाद गैंग के सरगना प्रदीप मंडल से पूछताछ की गयी तो उसने अपने साथियों के बारे में बताया.
इसके बादे दूसरे कोच से उनलोगों को पकड़ लिया गया. इन लोगों के पास से 56 हजार रुपये, सोना व चांदी के आभूषण, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं. इस संबंध में आरपीएफ रांची अोसी अमिताभ आनंद वर्द्धन ने बताया कि यह गैंग लंबे से यात्रियों का सामान गायब कर रहा था. गैंग के लोग झारखंड, बिहार,अोड़िशा व बंगाल रेलखंड में सबसे अधिक सक्रिय थे. इन लोगों से पूछताछ करने के लिए कोलकाता, आसनसोल, सियालदह सहित अन्य जगहों से आरपीएफ की टीम आयी है.
जानकारी के मुताबिक गैंग के सदस्यों को पकड़ने के लिए रेल मंडल के अधिकारियों ने एक टीम बनायी थी. जिसमें दीपक, एके झा सहित अन्य अधिकारी व जवान इन पर नजर रखे हुए थे. पूछताछ के बाद सभी को रांची जीआरपी के हवाले कर दिया गया अौर वहां से जेल भेज दिया गया.
एसी कोच में करते थे सफर : जानकारी के मुताबिक गैंग के सदस्य एसी कोच में सफर करते थे .इसके लिए फर्जी नाम से टिकट बुक कराते थे ताकि पकड़ में नहीं आ सकें. एसी कोच में सफर के दौरान यात्रियों के सामान को लेकर निकल जाते थे.
गैंग में ये हैं शामिल
अजय कुमार मंडल बरियारपुर, मुकेश शाह, प्रदीप मंडल बरियारपुर ,धर्मेंद्र यादव बरियारपुर, रवि सैनी कोतवाली मुंगेर, अजय कुमार गुप्ता, ईश्वरचंद्र शाह महेशपुर, रामजी तांती गोगरी खगड़िया बिहार, संतोष शाह, हेमकांत महतो बरारी कटिहार, ललन कुमार यादव बरारी भागलपुर, दीपांकर घोष,पाकुड़ .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola