रांची : डीआइजी संगीता को दी गयी श्रद्धांजलि जमशेदपुर ले जाया गया पार्थिव शरीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : डीआइजी संगीता कुमारी का पार्थिव शरीर सोमवार को दिल्ली से रांची लाया गया. जैप वन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के अलावा डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू, एडीजी आरके मल्लिक, प्रशांत सिंह, एमएल मीणा, आइजी सुमन […]
विज्ञापन
रांची : डीआइजी संगीता कुमारी का पार्थिव शरीर सोमवार को दिल्ली से रांची लाया गया. जैप वन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी.
मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के अलावा डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू, एडीजी आरके मल्लिक, प्रशांत सिंह, एमएल मीणा, आइजी सुमन गुप्ता, विपुल शुक्ला व साकेत कुमार सिंह, दुमका डीआइजी आरके लकड़ा सहित अन्य अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान संगीता कुमार की पुत्री और परिवार के अन्य लोग भी पहुंचे थे.
दोनों बेटियों व बेटे के रोने से माहौल गमगीन हो गया. पति और बहन भी जैप वन पहुंचे हुए थे. श्रद्धांजलि के बाद संगीता कुमारी का पार्थिव शरीर जमशेदपुर स्थित उनके आवास पर ले जाया गया. वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. बता दें कि स्व संगीता कुछ दिनों से बीमार थीं. रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही थी. इसके बाद रविवार को उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया जा रहा था. दिल्ली एयरपोर्ट पर वे होश में थीं, लेकिन वहां से मेदांता ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन