रांची : मेडिकल बोर्ड करे मृतक का पोस्टमार्टम : सीपी
Updated at : 28 Jan 2020 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : लोहरदगा कांड में मृतक नीरज का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने की मांग रांची विधायक सीपी सिंह ने की. इसके अलावा उन्होंने मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की. इससे पहले श्री सिंह ने सोमवार को रिम्स में इलाजरत नीरज राम प्रजापति के परिजनों से मुलाकात की. […]
विज्ञापन
रांची : लोहरदगा कांड में मृतक नीरज का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने की मांग रांची विधायक सीपी सिंह ने की. इसके अलावा उन्होंने मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की.
इससे पहले श्री सिंह ने सोमवार को रिम्स में इलाजरत नीरज राम प्रजापति के परिजनों से मुलाकात की. श्री सिंह ने कहा कि अपराधी इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ घूम रहे हैं. इससे साबित होता है कि हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो गयी है. लोहरदगा घटना की जितनी निंदा की जाये कम है. सांसद सुदर्शन भगत ने भी मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.
विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन घटना को दूसरा रंग देने में लगी है. घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. मौके पर विधायक समरी लाल, पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, महानगर महामंत्री केके गुप्ता, भैरव सिंह, सुजीत सिंह, रोहित शारदा, बीके विजय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




