रांची : एनआरसी लागू नहीं होने देंगे : इरफान

Updated at : 25 Jan 2020 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : एनआरसी लागू नहीं होने देंगे : इरफान

संविधान बचाओ, देश बचाओ महासभा का आयोजन रांची : संविधान बचाओ मंच की ओर से नयासराय में शुक्रवार को संविधान बचाओ, देश बचाओ महासभा का आयोजन किया गया . सभा की अध्यक्षता एनुल हक अंसारी ने की. महासभा में जामतारा के विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार हमारी है और हम किसी भी हाल […]

विज्ञापन
संविधान बचाओ, देश बचाओ महासभा का आयोजन
रांची : संविधान बचाओ मंच की ओर से नयासराय में शुक्रवार को संविधान बचाओ, देश बचाओ महासभा का आयोजन किया गया . सभा की अध्यक्षता एनुल हक अंसारी ने की. महासभा में जामतारा के विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार हमारी है और हम किसी भी हाल में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनआरसी)को झारखंड में लागू नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि संशोधित एनपीआर एक सुनियोजित षड्यंत्र है.
प्रो रिजवान अली अंसारी ने कहा कि संविधान संशोधन अधिनियम 2019 एक षड़यंत्र है, जो पूरे संविधान को समाप्त कर देगा. इस अधिनियम से संविधान के अनुच्छेद पांच से ग्यारह सीधे प्रभावित हो रहा है.
दयामनी, शंभू खलखो, नुरूल्लाह नदवी, शिशिर लकड़ा, फादर मोरिस, फादर बराईस, जयंत टोप्पो, संजय महली, प्रेम शाही मुंडा, सुभाष मुंडा, अमन मुंडा, वशिष्ठ मल्लिक ने अपनी बातें रखी. मंच का संचालन मेराज अहमद ने किया.
कार्यक्रम के आयोजन में आयोजक मंडली के अध्यक्ष रियासत हुसैन, आदिल हसन, मौलाना सनाउल्लाह, फिरोज आलम, सनाउल्लाह अहमद, जमील अख्तर, महमूद अंसारी, एन सनी, सैफुल्लाह, मुख्तार अंसारी, वसीम अकरम, जाकिर हुसैन, अरशद अंसारी, कादिर अंसारी, अयुब अंसारी सहित अन्य का सहयोग रहा. कार्यक्रम में नयासराय, टुडुंल, मुड़मा, सोपारन, नया टोली, मठटोली, ईदगाह टोली, पुंदाग, पत्थलकुदवा, डोरंडा, डोरियाटोली, लावेद व कुटे सहित अन्य जगहों से लोग आये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola